नाम है भ्रष्टाचार !!!!!! [होली है !]

होली के दिन जनमा
एक नेता का बेटा,
मुसीबत बन गया
चैन से नहीं लेता ?

पैदा होते ही
कमाल कर गया,
उठा, बैठा और
नेता की कुर्सी पर चढ़ गया !

यह देख डॉक्टर घबराई,
बोली - ये तो अजूबा है !
इसके सामने तो
साइंस भी झूठा है !!
इसे पकड़ो और लिटाओ
दुधमुंहा शिशु है, माँ का दूध पिलाओ ।

दूध की बात सुनकर
शिशु ने फुर्ती दिखाई,
पास खड़ी नर्स की
पकड़ी कलाई
बोला - आज तो होली है,
ये कब काम आएगी,
काजू-बादाम की भंग
अपने हाथों से पिलाएगी ।

नेता और डॉक्टर के
समझाने पर भी वह नहीं माना,
चींख-चींखकर अस्पताल सिर पर उठाया,
और गाने लगा 'शीला' का गाना !

उसके बचपने में
'शीला की ज़वानी' छा गई,
'मुन्नी बदनाम न हो
इसलिए नर्स भंग की रिश्वत लेकर आ गई !

शिशु को भंग पीता देख
नेताजी घबराये और बोले -
'तुम कौन हो और
क्यों कर रहे हो अत्याचार ?'
शिशु बोला - तुम्हारी ही औलाद हूँ
और नाम है भ्रष्टाचार

[] आप सबका हुरियारा - राकेश 'सोहम'

Comments

  1. अब तो यही होने वाला है।

    ReplyDelete
  2. बड़ा होनहार बच्‍चा है। इसी बच्‍चे के लिए तो हमारे नेतागण कितनी मनौतियां मानते हैं..कितना चढ़ावा चढ़ाते हैं..।

    ReplyDelete

Post a Comment

सुस्वागतम!!

Popular posts from this blog

रामेश्वरम में

इति सिद्धम

Azamgarh : History, Culture and People

Most Read Posts

रामेश्वरम में

Bhairo Baba :Azamgarh ke

इति सिद्धम

Azamgarh : History, Culture and People

Maihar Yatra

विदेशी विद्वानों के संस्कृत प्रेम की गहन पड़ताल

...ये भी कोई तरीका है!

निज़ामाबाद और शीतला माता

पेड न्यूज क्या है?