Posts

Showing posts with the label रूस

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट

Image
इष्ट देव सांकृत्यायन  श्री गुरु चरण कमलेभ्यो नमः    इसी साल अगस्त में जब मोदी यूक्रेन गए थे , बहुत लोग उम्मीद कर रहे थे कि अब रूस-यूक्रेन के बीच का झगड़ा निपट जाएगा। मैंने तब भी कहा था , निपटेगा नहीं और बढ़ जाएगा। हुआ भी यही। जैसे ही मोदी यूक्रेन से भारत वापस चले , यूक्रेन ने ही रूस पर हमला कर दिया। मोदी दिल्ली बाद में पहुँचे , हमला वह पहले ही कर चुका था। वही यूक्रेन जो सौ बार मोदी से रूस के साथ मध्यस्थता कर शांति बहाली की चिरौरी कर चुका था। यही बात तब फिर हुई जब अमेरिका में ट्रंप जीत गए। हालाँकि ट्रंप के लिए रास्ता आसान नहीं है , यह संकेत मैं पहले ही दे चुका हूँ। इस पर फिर कभी विस्तार से लिखूंगा। अभी बात यूक्रेन पर केंद्रित करते हैं। ट्रंप ने जीत की सूचना मिलते ही तुरंत यह कहा भी था कि मैं सारे युद्ध खत्म करवा दूंगा। खबरें आईं कि रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए क्या-क्या करेंगे ट्रंप। ऐसा लगने लगा जैसे सचमुच खत्म ही हो जाएगा युद्ध। मैं भी यही चाहता हूँ कि न हो युद्ध। बातचीत से कोई हल निकल आए। इसलिए मैंने दो-तीन बार गणनाएँ कीं , विश्लेषण किया। लेकिन निष्कर्ष नहीं बदले...

Most Read Posts

रामेश्वरम में

Bhairo Baba :Azamgarh ke

इति सिद्धम

Azamgarh : History, Culture and People

Maihar Yatra

विदेशी विद्वानों के संस्कृत प्रेम की गहन पड़ताल

...ये भी कोई तरीका है!

निज़ामाबाद और शीतला माता

पेड न्यूज क्या है?