जेनरिक के बारे में जागरूक हुईं महिलाएं
मुंबई में जेनरिक दवाओं के बारे में महिलाओं की जागरूकता के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस जेनरिक व्याख्यान की सबसे बड़ी विशेषता यह रही की जितनी भी महिलाएं आयीं थी उन सबने खुलकर जेनरिक के बारे में सवाल-जवाब किया और अंत में जेनरिक दवाइयों के भ्रम से मुक्त होकर लौटीं। स्वस्थ भारत विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जेनरिक लाइए पैसा बचाइए कैंपेन चला रही संस्था प्रतिभा जननी सेवा संस्थान(पी.जे.एस.एस) के नेशनल-को-आर्डिनेटर आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि भारत जैसे गरीब देश में आम लोगों को सस्ती दवाइयों के बारे में जागरूक करना बहुत जरूरी है। इस संदर्भ में जेनरिक दवाइयों का प्रचलन एक रास्ता हो सकता है। वो जोगेश्वरी स्थित बिमल अपार्टमेंट में आयोजित जेनरिक लाइए पैसा बचाइए कैंपेन के तहत आयोजित सेमिनार में स्थानीय महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरूआत में पी.जे.एस.एस द्वारा चलाए जा रहे ‘स्वस्थ भारत विकसित भारत’ अभियान के बारे में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से संस्था के चेयरमैन मनोज सिंह राजपूत ने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि किस तरह से संस्था ने पिछले दो वर्षों में दवाइयों कीम...