Posts

Showing posts with the label होली गीत

फागुन आया

इष्ट देव सांकृत्यायन महक रहे हैं बौर झूम रही अमवा की डारी फागुन आया.   सांझ ढले सारे परहेजी निकल गए भौंराबारी कि फागुन आया. अनमन हैं कुछ मोती बाबा पलट रहे हैं पोथी. बिजई बाबू हफ्ते भर से सुलट रहे हैं धोती. इस्सर पीछे-पीछे हैं आगे निकल गई चुड़िहारी फागुन आया. सिरजन दही दिवाने हो गए हरिचन पूजें खोवा. सीरी पंडित एरोप्लेन से कल निकलेंगे गोवा. घर-घर रंग से भरी तनी चल रही पिचकारी फागुन आया. धान के कोठिल गेहूं भर दिए गेहूं कोठिल चना. गद्दी बैठे तो बेचैनी धर ली कुछ करते नहीं बना. कोदई साहू बिना अंगूठा लिए दे दिए उधारी फागुन आया. खेत का फीता खलिहान चढ़ गया खलिहान से नपी अबादी नंबर चढ़ गए तो मजबूरन करनी पड़ी नई अराजी छुनछुन सुन के इंतखाप दे दिए लछनलाल पटवारी - फागुन आया.

Most Read Posts

रामेश्वरम में

Bhairo Baba :Azamgarh ke

इति सिद्धम

Azamgarh : History, Culture and People

Maihar Yatra

विदेशी विद्वानों के संस्कृत प्रेम की गहन पड़ताल

...ये भी कोई तरीका है!

निज़ामाबाद और शीतला माता

पेड न्यूज क्या है?