ग्लोबल सिटीजन तैयार करेगी नई शिक्षा नीति : प्रो. द्विवेदी
अंकुर विजयवर्गीय कोलकाता , 10 अक्टूबर । '' नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को अपनी परंपरा , संस्कृति और ज्ञान के आधार पर ' ग्लोबल सिटीजन ' बनाते हुये उन्हें भारतीयता की जड़ों से जोड़े रखने पर आधारित है। '' यह विचार भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने रविवार को भारतीय संस्कृति संसद , कोलकाता द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में व्यक्त किए। दो सत्रों में आयोजित इस संगोष्ठी के पहले सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने की। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल श्री केसरी नाथ त्रिपाठी भी विशिष्ट तौर पर उपस्थित थे। ' राष्ट्रीय शिक्षा नीति और आज का समय ' विषय पर मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए प्रो. द्विवेदी ने कहा कि नई शिक्षा नीति सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारपरक ज्ञान पर बल देती है , जिससे बच्चों के कंधे से बैग के बोझ को हल्का करते हुये उनको भावी जीवन के लिये तैयार किया जा सके। इसके अलावा वैदिक गणित , दर्शन और प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विषयों को महत्त्व देने की कवायद भी नई शिक्षा नीति में की...