वातायन सम्मान समारोह
वर्ष हिंदी भाषा के वैश्वीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण है क्योंकि इस वर्ष भारत एवं मॉरिशस सरकार द्वारा 11वें विश्व हिंदी सम्मलन का आयोजन होने जा रहा है। वाणी फाउंडेशन के संरक्षण में ब्रिटेन की तीन संस्थायें - यू.के हिंदी समिति , वातायन:पोएट्री ऑन साउथ बैंक एवं कृति यूके - हिंदी महोत्सव-2018 का आयोजन ब्रिटेन के चार शहरों में बड़ी धूमधाम से किया , जो एक प्रयास था भाषा और संस्कृति के विद्वानों और प्रतिष्ठित कलाकारों को हिंदी के विद्यार्थियों और युवाओं से जोड़ने का। अकादमिक सत्रों में गंभीर चर्चाओं , काव्य गोष्ठियों , पुस्तकों के विमोचन , पुस्तक-प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों , हिंदी के छोटे बड़े विद्यार्थियों के कविता पाठ के अतिरिक्त इस आयोजन का एक महत्वपूर्ण अंग रहा फ्रेडरिकपिनकॉटयू . केअवॉर्ड -2014 सेसम्मानित , वातायन : पोएट्रीऑनसाउथबैंक द्वारा हिंदी और संस्कृति की विभूतियों को सम्मानित करना। नेहरु केंद्र-लंदन के सह-निदेशक , श्री ब्रिज किशोर गोहेर के औपचारिक स्वागत भाषण एवं डॉ निखिल कौशिक , फिल्मकार , कवि एवं पेशे स...