Posts

Showing posts with the label आयकर रिटर्न

sms आएगा, आएगा, आएगा....

भारत का   आयकर विभाग   बार-बार आपको रिमाइंडर पर रिमाइंडर भेजे जा रहा होगा कि जी आप जल्दी से अपना रिटर्न जमा कराएँ. 31 तारीख के पहले-पहले डाल दें. ताकि आपका बाकी जीवन सुखी रहे. Income Tax Department, Government Of India बार-बार यह भी कहता है कि जी अब तो सब online हो गया है. आप सोचते हैं , चलो कम से कम कई-कई घंटे लाइन में लगने से फ़ुर्सत मिली. लेकिन जब आप Online अपना रिटर्न जमा करने जाते हैं तो...... पहले तो आप इंटरनेट की स्पीड झेलते हैं. जो यूट्यूब और फेसबुक चलाते समय चलती नहीं दौड़ती है , वही सरकारी साइट पर पहुँचते ही नाकों चने चबवानी लगती है. दौड़ना-चलना तो छोड़िए जी , घिसटती भी बड़ी मुश्किल से है. ख़ैर , जैसे-तैसे राम-राम करके आपने बाक़ी डिटेल भर दिए , ' सरल ' नामधारी कठिन बवाल झेल लिया , आख़िरकार जमा करवा ही दिया तो फिर एक बवाल आएगा. इस बवाल को कहते हैं भेरीफाई ( verify) करना. इस भेरीफैयाने के लिए बताया यह जाता है कि आयकर विभाग आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक sms भेजता है. यह ख़ाली बताया ही नहीं जाता , वह वाक़ई भेजता है. और यह वह केवल आपके मोबाइल नंबर...

Most Read Posts

रामेश्वरम में

Bhairo Baba :Azamgarh ke

इति सिद्धम

Azamgarh : History, Culture and People

Maihar Yatra

विदेशी विद्वानों के संस्कृत प्रेम की गहन पड़ताल

...ये भी कोई तरीका है!

निज़ामाबाद और शीतला माता

पेड न्यूज क्या है?