केतु-गुरु-मंगल की तिकड़ी अर्थव्यवस्था में मचाएगी हलचल
इष्ट देव सांकृत्यायन ॥श्री गुरुचरण कमलेभ्यो नमः॥ ग्रहों की वर्तमान गति और निकट भविष्य में होने वाले गोचर को लेकर हाल ही में मैंने कुछ बातों की प्रबल आशंका जताई थी। एक तो दुनिया भर में जनता का रोष और सरकारों के सामने उसके समाधान की समस्या , दूसरी कई देशों में युद्ध , तीसरी प्राकृतिक आपदाएँ , चौथी अग्नि संबंधी दुर्घटनाएँ , पाँचवीं बैंकिंग और अर्थव्यवस्था को लेकर समस्याएँ , छठी कई देशों में घुसपैठ और विदेशी साजिशों के जरिये सत्ता परिवर्तन की आशंकाएँ। इनमें से कुछ तो आप होते हुए देख ही रहे हैं और कुछ आने वाले दिनों में देखनी पड़ेंगी। पिछले लेख में मैंने जो विचार किया था , वह पूरी दुनिया की दृष्टि से था। अब यह केवल अपने देश पर केंद्रित है। ज्योतिष यत्पिंडे तत्ब्रह्मांडे के अद्वैत सिद्धांत पर चलता है। इसी को आधार बनाकर ओशो ने ज्योतिष को अद्वैत का विज्ञान कहा है। जो संसार में हो रहा है उससे न देश अलग हो सकता है , न प्रदेश और न ही व्यक्ति। व्यक्ति पर ग्रहों की गति और स्थिति का जो प्रभाव होता है , उसका आकलन भी वस्तुतः इसी सिद्धांत के अधीन किया जाता है। यह मैं साल के आरंभ...