Posts

Showing posts from April, 2022
  युद्ध युद्ध में उतरने की कुछ शर्तें हैं दिमाग की नसों में बारुद भरना ऐसे गीत और नारों को गढ़ना जो लहू के आवेग में आतिश पैदा कर दे श्रेष्ठता की भट्टी में नस्लों को तपाना और दुश्मन के खिलाफ दिल को जहरआलुदा करना इसके बाद जरुरत होती है विज्ञान के फन पर बैठे हुये घातक हथियारों की दांत और नाखून से तो जानवर लड़ते है आदम के औलाद नहीं उन्हें तो चाहिए नस्लकसी करने वाले हथियार हवाओं और पानी में जहर पैदा करने वाले हथियार युद्ध सांचे में ढली हुई कोई चीज नहीं है और न ही किसी कमसिन दुल्हन के सुर्ख होठों पर दौड़ती हया की लकीर यह दावानल है धरती को पलक झपकते राख करने की सलाहियत से भरपूर युद्ध समाजवाद है बच्चों , बुढ़ों , औरतों और जवान में फर्क नहीं करता युद्ध फासीवाद और नाजीवाद  है रक्त श्रेष्ठता पर सवार होकर मदमस्त हाथी की तरह चिंघाड़ता है युद्ध लोकतंत्र है अल्पमत पर बहुमत के डंडे की तरह

Most Read Posts

रामेश्वरम में

Bhairo Baba :Azamgarh ke

इति सिद्धम

Azamgarh : History, Culture and People

Maihar Yatra

विदेशी विद्वानों के संस्कृत प्रेम की गहन पड़ताल

...ये भी कोई तरीका है!

निज़ामाबाद और शीतला माता

पेड न्यूज क्या है?