Posts

Showing posts with the label Nepal

नेपाल के घटनाक्रम

  टाइम मैगज़ीन के प्रभावशाली नेताओं की सूची हिंदी के अत्यंत प्रभावशाली और लोकप्रिय लेखकों की सूची से जरा भी अलग नहीं है। ● नेपाल जैसे छोटे देश के किसी युवा नेता का टाइम मैगज़ीन के तथाकथित प्रभावशाली नेताओं की सूची में शामिल होने का मतलब ही है सीआईए का कठपुतली होना। ● भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन सीआईए का सबसे प्रिय और time tested formula है। NGO सबसे सुरक्षित हथियार। सीआईए को खर्च करना पड़ता है सिर्फ पैसा। ● यह पैसा NGO के मार्फ़त हर उस जगह बंटता है, जहाँ से सत्ता और व्यवस्था को प्रभावित किया जाता है। ऐसी अराजकता अचानक नहीं फैलती। यह सुनियोजित होती है और बोरसी की आग की तरह धीरे धीरे सुलगाई जाती है। फिर एक दिन मीडिया का निर्मम इस्तेमाल करके इसमें पेट्रोल से लेकर स्पिरिट तक सब डाल दिया जाता है। ● भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन वास्तव में वास्तव में भ्रष्टाचार के जरिये ही होता है। परम भ्रष्ट और रीढ़विहीन आदमी को इसमें राजा हरिश्चंद्र बनाकर पेश किया जाता है। सब हो जाने और कठपुतली बैठ जाने के दो-चार साल बाद पता चलता है कि बेचारा भ्रष्टाचार, जिसे हम खत्म करने चले थे, वो तो कई लाख गुना और ज्यादा बढ़ गय...

युद्ध में नहीं बदलेगा तनाव

इष्ट देव सांकृत्यायन भारत चीन सीमा पर तनाव को लेकर कुछ लोग युद्ध की आशंका से अभी चिंतित होने लगे हैं। स्वाभाविक है। बात केवल युद्ध की नहीं , उसके बाद बनने वाले हालात की होती है। इसका अंदाजा दोनों देशों को है। आशंका यह है कि अगर यह युद्ध शुरू हुआ तो केवल भारत चीन तक सीमित नहीं रहेगा। यह अंततः विश्वयुद्ध में बदल जाएगा। यह आशंका गलत नहीं है। युद्ध हुआ तो वाकई विश्वयुद्ध में बदलेगा। अमेरिका , इजरायल , आस्ट्रेलिया , फ्रांस जैसे बड़े पहलवान अभी से कमर कसने लगे हैं और सब भारत की ओर अखाड़े में कूद चुके हैं। कांग्रेसियों और कम्युनिस्टों के भारत के अनन्य टाइप मित्र देशों में एक रूस भी शामिल है। पहलवानों में बस एक वही है जो तटस्थ रहेगा। तटस्थ रहने का मतलब हम जानते हैं। भारत का अनन्य मित्र ६२ में भी तटस्थ रहा था। उस तटस्थता में इसने पूरी बेशर्मी के साथ युद्ध के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था और साथ ही इस युद्ध को भाई और दोस्त के बीच बताया था। इसमें भाई उसके लिए चीन था और दोस्त भारत। अब भी जो लोग रूस को लेकर भ्रम में हों , उन्हें उसकी नई तटस्थता से समझ लेना चाहिए। उधर कांग्रेस और कम्यूनि...

Most Read Posts