Posts

Showing posts with the label भाजसंसं

देश को जोड़ने का काम करता है कम्युनिटी रेडियो : प्रो. द्विवेदी

Image
अंकुर विजयवर्गीय नई दिल्ली। '' भारत में 290 कम्युनिटी रेडियो स्टेशन हैं , जिनकी पहुंच देश की लगभग 9 करोड़ आबादी तक है। ये रेडियो स्टेशन समुदायों द्वारा उनकी स्थानीय भाषा एवं बोली में चलाए जाते हैं। इस तरह भारतीय भाषाओं के माध्यम से कम्युनिटी रेडियो देश को जोड़ने का काम करता है। '' यह विचार भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती प्रसंग के मौके पर , ' कम्युनिटी रेडियो-सबका साथ सबका विकास ' विषय पर आयोजित वेबिनार में व्यक्त किए।   कार्यक्रम में वन वर्ल्ड फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक श्री राजीव टिक्कू , रेडियो अल्फ़ाज़-ए-मेवात की प्रमुख श्रीमती पूजा ओबेरॉय मुरादा , कम्युनिटी मीडिया कंसल्टेंट डॉ. डी. रुक्मिणी वेमराजू एवं रेडियो बनस्थली राजस्थान के स्टेशन मैनेजर श्री लोकेश शर्मा भी वक्ता के तौर पर शामिल हुए। प्रो. द्विवेदी ने कहा कि सामुदायिक रेडियो स्टेशन लोगों से उनकी भाषा में संचार करते हैं , जिससे न सिर्फ भाषा के बचाव में योगदान होता है , बल्कि अगली पीढ़ी तक उसका विस्तार भी होता है। एक ...

आईआईएमसी और उज़्बेकिस्तान के पत्रकारिता विश्वविद्यालय के बीच एमओयू

Image
अंकुर विजयवर्गीय नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) ने यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशंस ऑफ उज़्बेकिस्तान के साथ एक समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य पत्रकारिता और जनसंचार शिक्षा को प्रोत्साहन देना एवं मौलिक , शैक्षणिक एवं व्यावहारिक अनुसंधान के क्षेत्रों को परिभाषित करना है। आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने एमओयू के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस समझौते के माध्यम से दोनों संस्थान टीवी , प्रिंट मीडिया , डिजिटल मीडिया , जनसंपर्क , मीडिया भाषा विज्ञान और विदेशी भाषाओं जैसे विषय पर शोध को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि इस समझौते से हमें एक दूसरे की कार्यप्रणालियों एवं अनुभवों को जानने एवं समझने का मौका मिलेगा। इसके अलावा यह समझौता अनुसंधान और शैक्षिक डेटा के आदान-प्रदान को भी प्रोत्साहित करेगा और संयुक्त कार्यक्रमों को आयोजित करने के अवसरों का भी जरिया बनेगा। प्रो. द्विवेदी के मुताबिक आईआईएमसी का उद्देश्य आज की जरुरतों के अनुसार ऐसा मीडिया पाठ्यक्रम तैयार करना है , जो छात्रों के लिए रोजगापरक हो। इस दिशा में हम यूनिवर्सिटी ऑ...

भारतीय भाषाओं को बचाने का समय : प्रो. द्विवेदी

Image
अंकुर विजयवर्गीय  नई दिल्ली । '' पूरे विश्व में लगभग 6000 भाषाओं के होने का अनुमान है। भाषाशास्त्रियों की भविष्यवाणी है कि 21 वीं सदी के अंत तक इनमें से केवल 200 भाषाएं जीवित बचेंगी और खत्म हो जाने वाली भाषाओं में भारत की सैकड़ों भाषाएं होंगी। '' यह विचार भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने मंगलवार को हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण समारोह में व्यक्त किए। कार्यक्रम में संस्थान के अपर महानिदेशक श्री सतीश नम्बूदिरीपाद , प्रोफेसर आनंद प्रधान एवं भारतीय सूचना सेवा की पाठ्यक्रम निदेशक श्रीमती नवनीत कौर भी मौजूद थीं। समारोह में प्रो. द्विवेदी ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कोविड- 19 महामारी के संबंध में सरकार की ओर से जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए इस कार्यक्रम में केवल पुरस्कार विजेताओं को ही आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर प्रो. द्विवेदी ने कहा कि अगर आप भाषा विज्ञान के नजरिए से देखें , तो हिंदी एक पूर्ण भाषा है। हिंदी की देवनागरी लिपि पूर्णत: वैज्ञानिक है। हिंदी भाषा में ज...

आईआईएमसी प्रवेश परीक्षा के परिणाम अगले सप्ताह

नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) द्वारा 8 पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रवेश परीक्षा को कराने की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को दी गई थी। यह पहला मौका है जब परीक्षा एनटीए द्वारा आयोजित करवाई गई है। इससे पूर्व आईआईएमसी द्वारा स्वयं परीक्षाओं का आयोजन किया जाता था। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई। एनटीए द्वारा 4 बैचों में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। आईआईएमसी के 6 परिसरों में संचालित होने वाले 8 पाठ्यक्रमों की 476 सीटों के लिए इस वर्ष लगभग 4600 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 3773 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा का परिणाम अगले हफ्ते आईआईएमसी की वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। कोरोना महामारी की वजह से इस वर्ष सत्र नवंबर के पहले हफ्ते से शुरू होगा।

भाजसं: कोरोना के विरुद्ध सतर्क रहने की शपथ

Image
अंकुर विजयवर्गीय नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना के खिलाफ सतर्क रहने के लिए शुरू किए गए जन आंदोलन के तहत सोमवार को भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने जागरुक रहने की शपथ ली। इस मौके पर आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने सभी लोगों के साथ मिलकर ये संकल्प लिया कि वह कोराना के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरतेंगे। प्रो. द्विवेदी ने कहा कि हम एक साथ मिलकर ही कोविड- 19 के खिलाफ इस लड़ाई को जीत सकते हैं। कार्यक्रम में संस्थान के अपर महानिदेशक श्री सतीश नम्बूदिरीपाद , प्रो. आनंद प्रधान , प्रो. अनुभूति यादव , प्रो. सुनेत्रा सेन नारायण एवं श्रीमती नवनीत कौर भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री द्वारा गुरुवार को कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए इस जन आंदोलन की शुरुआत की गई थी। आगामी त्योहारों और सर्दियों के मौसम के साथ-साथ अर्थव्यवस्था के पुनः खुलने के मद्देनजर यह अभियान शुरू किया गया है। इस जन आंदोलन के जरिए मास्क पहनने , दो गज की दूरी का पालन करने और लगातार हाथों की सफाई करने का संदेश दिया जाएगा।

पौधारोपण कर मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती

Image
अंकुर विजयवर्गीय  नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वांजलि दी गई। इसके बाद आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने स्वच्छता, सुरक्षा तथा पर्यावरण रक्षा से जुड़े संस्थान के सहयोगियों को सम्मानित किया। इस मौके पर परिसर में सफाई अभियान का आयोजन भी किया गया तथा संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।  कार्यक्रम में संस्थान के अपर महानिदेशक सतीश नम्बूदिरीपाद, प्रोफसर आनंद प्रधान, प्रोफेसर शाश्वती गोस्वामी सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इससे पहले गुरुवार को संस्थान द्वारा 'गांधी पर्व' के तहत एक व्याख्यान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

विश्व के सबसे सफल संचारक थे गांधी : प्रो. शुक्ल

Image
अंकुर विजयवर्गीय  नई दिल्ली। '' संचार के उद्देश्यों की बात की जाए , तो गांधी विश्व के सबसे सफल संचारक थे। अपने इसी गुण के कारण वह देश के अंतिम व्यक्ति तक अपनी बात पहुंचाने में सफल रहे। '' यह विचार महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय , वर्धा के कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल ने गुरुवार को भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) द्वारा आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम ' गांधी पर्व ' में व्यक्त किए।  आयोजन में पुनरुत्थान विद्यापीठ , अहमदाबाद की कुलपति श्रीमती इंदुमती काटदरे मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने की। इस मौके पर बोलते हुए प्रो. शुक्ल ने कहा कि संचार एक गतिविधि नहीं , बल्कि संचार एक प्रक्रिया है। अगर आपको गांधीजी को संचारक के रूप में देखना है , तो उन्हें एक नहीं , अनेक रूपों में देखना होगा , जैसे अंत:संचारक गांधी , समूह संचारक गांधी , वैश्विक मूल्यों के संचारक गांधी। प्रो. शुक्ल ने कहा कि गांधीजी एक तरफ समाचारपत्र को लोक जागरण और लोक शिक्षण का साधन मानते हैं , वहीं दूसरी ओर यूरोपीय पत...

आईआईएमसी में होगा 'गांधी पर्व' का आयोजन

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के मौके पर भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) में गांधी पर्व का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर 1 अक्टूबर, गुरुवार को सायं 4 बजे एक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम से होगी।    इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल मुख्य अतिथि होंगे तथा मुख्य वक्ता पुनरुत्थान विद्यापीठ, अहमदाबाद की कुलपति श्रीमती इंदुमती काटदरे होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी करेंगे। इस मौके पर प्रो. द्विवेदी द्वारा स्वच्छता अभियान तथा पर्यावरण रक्षा से जुड़े संस्थान के सहयोगियों का सम्मान भी किया जाएगा।   2 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे आईआईएमसी परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वांजलि दी जाएगी। इसके बाद संस्थान में पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

सभी भारतीय भाषाएं राष्ट्रीय भाषाएं : प्रो. अग्निहोत्री

Image
  नई दिल्ली।  '' सभी भारतीय भाषाएं राष्ट्रीय भाषाएं हैं , इसलिए किसी भाषा को क्षेत्रीय भाषा और किसी को राष्ट्रीय भाषा कहना ठीक नहीं होगा। जिस दिन हमारे शिक्षकों ने भारतीय भाषाओं में पढ़ाना शुरू कर दिया , उस दिन हिन्दुस्तान अन्य देशों से बहुत आगे निकल जाएगा। '' यह विचार हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय , धर्मशाला के कुलपति प्रो. कुलदीप चंद्र अग्निहोत्री ने सोमवार को भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार में व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय , मोतिहारी के कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने की। आयोजन में प्रसिद्ध लेखिका एवं दैनिक हिंदुस्तान की कार्यकारी संपादक श्रीमती जयंती रंगनाथन मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुईं। इसके अलावा नवभारत टाइम्स , मुंबई के पूर्व संपादक श्री विश्वनाथ सचदेव , दैनिक जागरण , नई दिल्ली के सह-संपादक श्री अनंत विजय और पांडिचेरी विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सी जयशंकर बाबु ने भी वेबिनार में अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. ...

मूल्यानुगत मीडिया अभिक्रम समिति की कार्ययोजनाओं पर चर्चा

Image
  नई दिल्ली। मूल्यानुगत मीडिया अभिक्रम समिति के अध्यक्ष प्रो. संजय द्विवेदी को भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली का महानिदेशक नियुक्त किए जाने पर समिति की ओर से ऑनलाइन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता भी प्रो.संजय द्विवेदी ने की। जिसमें मूल्यानुगत मीडिया अभिक्रम समिति के संचालन परिषद व कोर कमेटी के पदाधिकारियों सहित देशभर से अनेक वरिष्ठ पत्रकार शामिल हुए। इस समारोह में मूल्यानुगत मीडिया अभिक्रम समिति की भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की गई। बता दें कि दिसंबर 2019 में मध्यप्रदेश के इंदौर में हुए समिति के चुनाव में प्रो. संजय द्विवेदी को अध्यक्ष चुना गया था। समारोह की शुरूआत में समिति की ओर से सचिव बी.के. डॉ रीना ने प्रो. संजय द्विवेदी का सम्मान किया। समिति के संस्थापक व वरिष्ठ पत्रकार प्रो.कमल दीक्षित ने प्रो.द्विवेदी का सम्मान करने के साथ समिति की कार्यवाही से सभी सदस्यों को अवगत कराया। मूल्यानुगत मीडिया अभिक्रम समिति की बैठक समिति ने प्रो. संजय द्विवेदी का किया सम्मान इस अवसर पर प्रो. संजय द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में मीडिया के लोगों...

'राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भारतीय भाषाएं’ विषय पर वेबिनार

Image
भारतीय जन संचार संस्थान में आयोजित हिंदी पखवाड़े का समापन 28 सिंतबर को ‘ राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भारतीय भाषाएं ’ विषय पर आयोजित वेबिनार से होगा। इस कार्यक्रम में देश के प्रमुख विद्धान अपने विचार व्यक्त करेंगे। भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने बताया कि इस वेबिनार में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुलदीप चंद्र अग्निहोत्री मुख्य अतिथि होंगे , जबकि अध्यक्षता महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय , मोतिहारी के कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा करेंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लेखिका एवं दैनिक हिंदुस्तान की कार्यकारी संपादक श्रीमती जयंती रंगनाथन मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगी। वेबिनार के प्रमुख वक्ताओं के तौर पर नवभारत टाइम्स , मुंबई के पूर्व संपादक श्री विश्वनाथ सचदेव , दैनिक जागरण , नई दिल्ली के सह-संपादक श्री अनंत विजय और पांडिचेरी विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सी जयशंकर बाबु अपने विचार प्रकट करेंगे।   प्रो. द्विवेदी ने इस आयोजन के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि हाल ही में घोषित राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारत ...

Most Read Posts

रामेश्वरम में

Bhairo Baba :Azamgarh ke

इति सिद्धम

Azamgarh : History, Culture and People

Maihar Yatra

विदेशी विद्वानों के संस्कृत प्रेम की गहन पड़ताल

...ये भी कोई तरीका है!

निज़ामाबाद और शीतला माता

पेड न्यूज क्या है?