पौधारोपण कर मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती

अंकुर विजयवर्गीय 
नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वांजलि दी गई। इसके बाद आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने स्वच्छता, सुरक्षा तथा पर्यावरण रक्षा से जुड़े संस्थान के सहयोगियों को सम्मानित किया। इस मौके पर परिसर में सफाई अभियान का आयोजन भी किया गया तथा संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। 
कार्यक्रम में संस्थान के अपर महानिदेशक सतीश नम्बूदिरीपाद, प्रोफसर आनंद प्रधान, प्रोफेसर शाश्वती गोस्वामी सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इससे पहले गुरुवार को संस्थान द्वारा 'गांधी पर्व' के तहत एक व्याख्यान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

रामेश्वरम में

Azamgarh : History, Culture and People

इति सिद्धम

Most Read Posts

रामेश्वरम में

Bhairo Baba :Azamgarh ke

इति सिद्धम

Azamgarh : History, Culture and People

Maihar Yatra

विदेशी विद्वानों के संस्कृत प्रेम की गहन पड़ताल

...ये भी कोई तरीका है!

निज़ामाबाद और शीतला माता

पेड न्यूज क्या है?