लिखित पठित समरूप है, दृढ़ता का आधार
नागरी लिपि परिषद के स्थापना दिवस (१७ अगस्त २०२०) पर दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन ' सनेही मंडल ' नोएडा एवं नागरिक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय नागरी लिपि कवि सम्मेलन का आयोजन गूगल मीट के पटल पर परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. परमानंद पांचाल की अध्यक्षता एवं कवि अटल मुरादाबादी के कुशल संचालन में किया गया। परिषद के महासचिव डॉ. हरिसिंह पाल ने सभी आमंत्रित कविगण एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका परिचय कराया। दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन ' सनेही मंडल ' नोएडा एवं नागरिक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गूगल मीट के पटल पर अंतर्राष्ट्रीय नागरी लिपि कवि सम्मेलन का आयोजन कार्यक्रम में केलिफोर्निया अमेरिका से नागरी लिपि एवं हिंदी की समर्पित सेविका प्रो. नीलू गुप्ता , नारनौल (हरियाणा) से डॉ रामनिवास ' मानव ', देहरादून से डॉ दिनेश चमोला , राजस्थान से फतह सिंह लोढ़ा , पुणे से डॉ. शहाबुद्दीन शेख , महाराष्ट्र से डॉ अरुणा राजेंद्र शुक्ला , डॉ. अशोक द्रोपद गायकवाड , मुंबई से डॉ जे पी बघेल , चेन्नई से डॉ. राजलक्ष्मी कृष्णन , प्रयाग से डॉ. अखिलेश आर्येन्दु , ...