समीक्षा अस्ति और भवति - हरिशंकर राढ़ी पढ़ने के क्रम में अभी जिस पुस्तक को पढ़कर समाप्त किया है , वह है प्रसिद्ध साहित्यकार , साहित्य अकादेमी , भारत सरकार के हिंदी भाषा से अब तक के एकमात्र अध्यक्ष प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की वृहद आत्मकथा ‘ अस्ति और भवति ’ । चार सौ से अधिक पृष्ठों की यह आत्मकथा मेरे पुस्तकालय की शोभा दो साल से अधिक से बढ़ा रही थी। अब जाकर इसकी यात्रा हुई है। लंबी , रोचक , समझाऊ तथा कहीं-कहीं थकाऊ भी। इस आत्मकथा से गुज़रना अपने समय के साहित्यिक एवं सामाजिक परिवेश की अंतर्यात्रा है , ऐसा महसूस हुआ है। हिंदी साहित्य में एक विचित्र-सी मानसिकता है कि आत्मकथा एवं संस्मरण को प्रायः साहित्य नहीं माना जाता , जबकि उसमें भी कथा होती है। यदि उसी कथा को उपन्यास और कहानी के नाम से परोसा जाए तो वह साहित्य हो जाता है। स्तर की बात अलग हो सकती। तह में जाएँ तो लगता है कि जहाँ यथार्थ के बजाए कल्पना हो या मनचाहा यथार्थ गढ़ा गया हो , वह साहित्य है। आत्मकथा को लेकर ऐसी मानसिकता के पीछे कुछ अपने कारण हो सकते हैं , अपनी सोच हो सकती है। आत्मकथा को प्रकारांतर से आत्मप्रशंसा या आत्माला...
रामेश्वरम में
हरिशंकर राढ़ी दोपहर बाद का समय हमने घूमने के लिए सुरक्षित रखा था और समयानुसार ऑटोरिक्शा से भ्रमण शुरू भी कर दिया। पिछले वृत्तांत में गंधमादन तक का वर्णन मैंने कर भी दिया था। गंधमादन के बाद रामेश्वरम द्वीप पर जो कुछ खास दर्शनीय है उसमें लक्ष्मण तीर्थ और सीताकुंड प्रमुख हैं। सौन्दर्य या भव्यता की दृष्टि से इसमें कुछ खास नहीं है। इनका पौराणिक महत्त्व अवश्य है । कहा जाता है कि रावण का वध करने के पश्चात् जब श्रीराम अयोध्या वापस लौट रहे थे तो उन्होंने सीता जी को रामेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए, सेतु को दिखाने के लिए और अपने आराध्य भगवान शिव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए पुष्पक विमान को इस द्वीप पर उतारा था और भगवान शिव की पूजा की थी। यहाँ पर श्रीराम,सीताजी और लक्ष्मणजी ने पूजा के लिए विशेष कुंड बनाए और उसके जल से अभिषेक किया । इन्हीं कुंडों का नाम रामतीर्थ, सीताकुंड और लक्ष्मण तीर्थ है । हाँ, यहाँ सफाई और व्यवस्था नहीं मिलती और यह देखकर दुख अवश्य होता है। स्थानीय दर्शनों में हनुमा...