Posts

चित्रकूट के रामघाट पर

Image
हरिशंकर राढ़ी  रामघाट पर हमारा पहला मुकाबला बोटिंग वालों से हुआ। घाट की ओर रुख करते ही बोटिंग वाले कुछ इस तरह हम पर टूटे जैसे मधुमक्खियों, ततैया या बर्र का झुण्ड  टूटता है। केवल उनकी खींचतान और शोर -शराबा । मुझे ऐसे मुकाबलों से सख्त नफरत है। एक-दो बार मना करने के बावजूद जब उनकी दुकानदारी बंद नहीं हुई तोे गुस्सा फूट पड़ा। यार चैन से जीने दोगे या नहीं ? कोई यात्री तुम्हें ग्राहक के अलावा भी कुछ नजर आता है कि नहीं ? कौन किस मूड और किस परिस्थिति में आया है, तुम्हें इससे फर्क पड़ता है या नहीं ? और न जाने क्या - क्या ! थोड़ी सी भीड़ जमा हुई और फिर कोई खास मनोरंजन न पाकर धीरे-धीरे छंट गई। अपने देश  का भीड़तंत्र तो है ही ऐसा। रामघाट की एक नौका        छाया : हरिशंकर राढ़ी  अकेला पाकर रामघाट की सीढि़यों पर बैठ गया। शांत  होने का प्रयास करने लगा और सोचने भी लगा। आखिर ऐसा हुआ क्यों जा रहा है। लोग तीर्थों पर इसलिए जाते रहे होंगे कि कुछ शांति  मिल सके; थोड़ा सा स्वयं को भी देखने का अवसर मिल सके। भौतिकवाद और मौज-मस्ती स...

गढ़ तो चित्तौडग़ढ़...

Image
इष्ट देव सांकृत्यायन  गढ़ तो चित्तौडग़ढ़ , बाक़ी सब गढ़ैया... यह कहावत और इसके साथ-साथ मेवाड़ के महाराणाओं की शौर्यगाथाएं बचपन से सुनता आया था। इसलिए चित्तौड़ का गढ़ यानी क़ि ला देखने की इच्छा कब से मन में पलती आ रही थी , कह नहीं सकता। हां , मौ क़ा अब जाकर मिला , अगस्त में। जिस दिन कार्यक्रम सुनिश्चित हो पाया , तब तक रेलवे रिज़र्वेशन की साइट दिल्ली से चित्तौडग़ढ़ के लिए सभी ट्रेनों में सभी बर्थ फुल बता रही थी। जैसे-तैसे देहरादून एक्सप्रेस में आरएसी मिली। उम्मीद थी कि कन्फर्म हो जाएगा , पर हुआ नहीं। आख़िर ऐसे ही जाना पड़ा , एक बर्थ पर दो लोग। चित्तौडग़ढ़ पहुंचे तो साढ़े 11 बज रहे थे। ट्रेन सही समय पर पहुंची थी। स्टेशन के प्लैटफॉर्म से बाहर आते ही ऑटो वालों ने घेर लिया। मेरा मन तो था कि तय ही कर लिया जाए, पर राढ़ी जी ने इनके प्रकोप से बचाया। उनका कहना था कि पहले कहीं ठहरने का इंतज़ाम करते हैं। फ्रेश हो लें और कुछ खा-पी लें, फिर सोचा जाएगा। इनसे बचते हुए सड़क पर पहुंचे तो सामने ही एक जैन धर्मशाला दिखी। यहां बिना किसी झंझट के कम किराये पर अच्छा कमरा मिल गया। रेलवे स्टेशन के पास इतनी अच्छ...

चित्रकूट की ओर

Image
हरिशंकर राढ़ी  प्रातः हमें चित्रकूट के लिए प्रस्थान करना था। जानकारी लेने पर पता चला कि उस समय एक मेला स्पेशल  चित्रकूट के लिए लगभग नौ बजे जाती है। मैहर से चित्रकूट की दूरी लगभग सवा सौ किमी होगी और ट्रेन से बेहतर विकल्प दूसरा हो नहीं सकता। सो हम समय रहते स्टेशन  पहुँच गए और टिकट लेकर प्लेटफार्म पर हाजिर। सुखद बात यह कि ट्रेन ठीक समय पर आई और चल भी दी। उससे भी सुखद यह कि लगभग पूरी ट्रेन खाली और हम अपनी मर्जी के हिसाब से डिब्बा और सीट का चुनाव कर सकते थे। यह काम हमने किया और एक ऐसे डिब्बे में घुस गए जिसमें हमारे अलावा कोई भी यात्री नहीं था। खाली ट्रेन  में यात्रा  खैर, हिंदुस्तान में खाली ट्रेन मिल जाए और अपनी कंपनी हो तो पूछना ही क्या ? हाँ, तकलीफ यह हुई कि पूरे रास्ते एक कप चाय नसीब नहीं हुई। पता नहीं खाली ट्रेन  की वजह से या वहाँ के लोग चाय पीते ही नहीं। यात्रा पूरी हुई और हम चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन  पर उतरे। यहाँ से चित्रकूट धाम दूर है। लगभग छह-सात किमी तो होगा। रेलवे स्टेशन कर्वी में है जो कि एक अल्पज्ञात स्थान है। चित्रकूट धाम का नाम ...

Maihar Yatra

Image
मैहर और चित्रकूट  -हरिशंकर  राढ़ी  यह जिज्ञासा मेरे मन में बहुत दिनों से थी कि न जाने उस चित्रकूट की धरती पर क्या रहा होगा कि अत्रि मुनि और उनकी लोकविख्यात पत्नी सती अनुसुइया ने सदियों तक निवास किया, वनवास के  चौदह वर्षों में से बारह वर्ष  श्रीराम ने यहीं बिताए; न जाने किस सत्य और शांति  की तलाश  में गोस्वामी तुलसी दास ने रामघाट पर बसेरा डाला और अकबर के नौरत्नों में प्रमुख कविवर रहीम ने भी   शरण लेने के लिए चित्रकूट को ही चुना। तीर्थराज प्रयाग से दक्षिण पश्चिम  लगभग सवा सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित चित्रकूट राम के काल में कोई तीर्थ नहीं हुआ करता था। हाँ, यहाँ की सुंदर उपत्यकाओं में ऋषियों  - मुनियों एवं साधकों ने सिद्धियाँ जरूर प्राप्त की थीं, किंतु वे किसी लौकिक लाभ में संलग्न नहीं थे। निष्चित रूप से मंदाकिनी के इर्द-गिर्द घने और आकर्षक  जंगल रहे होंगे क्योंकि अंधाधुंध कटान के बावजूद उसके आस-पास के जंगल मन को आज भी मोहते हैं। मंदाकिनी अपने नाम के अनुरूप मंथर गति से बहती अलौकिक तृप्ति देती रही ...

दुनिया में

इष्ट देव सांकृत्यायन  बार बार का आना-जाना दुनिया में इतना बड़ा बना फसाना दुनिया में तुमको लगता है तुम लाए हो लेकिन उड़े है कब से ये परवाना दुनिया में चाह सहेजे सबकी ख़ुशियों की चुप-चुप भटक रहा है एक दीवाना दुनिया में अपनी नज़र में सबसे नीचे गिरा वही बना फिरे जो बड़ा सयाना दुनिया में चादर पूरी नहीं बुनेगी कुछ भी कर लो खटर-पटर ये ताना-बाना दुनिया में धूल हो गए क़िले-महल जाने कितने पूछ रहे तुम ठौर-ठिकाना दुनिया में ईर्ष्या, द्वेष, लोभ, मोह, मद ही शाश्वत हैं क्या बांटें हम नया-पुराना दुनिया में

Most Read Posts

रामेश्वरम में

Bhairo Baba :Azamgarh ke

इति सिद्धम

Azamgarh : History, Culture and People

Maihar Yatra

विदेशी विद्वानों के संस्कृत प्रेम की गहन पड़ताल

...ये भी कोई तरीका है!

निज़ामाबाद और शीतला माता

पेड न्यूज क्या है?