5 दिसंबर तक सचेत रहने का समय
मुझे यह कहना अच्छा नहीं लगता, फिर भी कह रहा हूँ। कहना इसलिए अच्छा नहीं लगता
क्योंकि इसमें मेरा अपना कुछ है नहीं। मैं ज्योतिष का केवल एक बैक बेंचर विद्यार्थी
भर हूँ। सैकड़ों सहस्राब्दियों के प्रेक्षण से निकाले गए सूत्र ऋषियों के दिए हुए हैं।
वे जाने कब हुए, इसका ठीक ठीक किसी को ज्ञान नहीं। तथ्य कुछ नहीं,
सिर्फ अंदाजीफिकेशन है। लेकिन उनके दिए हुए सूत्र इतने सटीक और सारगर्भित
हैं कि उनके प्रभाव से इनकार नहीं किया जा सकता। इससे इनकार करना वैसे ही है जैसे किसी
का इस बात से इनकार करना कि सिर पर ईंट मारने से चोट लगेगी। ऐसी बातों से इनकार करना
आत्मघात जैसा है। इसीलिए चाहकर भी मैं अपने को रोक नहीं पाता। वराहमिहिर का यह सूत्र
देखिए –
अङ्गारकोऽग्निवर्णः शिखिसावर्ण्यं गतोऽथवा विकृतः।
क्षितिमग्निभयेन युतां करोति शस्त्रेण वाऽप्यथवा॥
बृहत् संहिता के छठवें अध्याय का यह श्लोक कहता है कि जब मंगल ग्रह अत्यंत अग्नि के समान लाल या असामान्य यानी विकृत दिखाई देता है, तो वह पृथ्वी को अग्नि-भय यानी अग्निकांडों और शस्त्र-भय से व्याप्त कर देता है। मंगल ऐसे तब दिखाई देते हैं जब उनके साथ राहु या शनि कि युति होती है या इनमें से किसी की दृष्टि पड़ती है। राहु अर्धांश हैं। केवल दिमाग। उनके शरीर केतु हैं। मंगल इस समय केतु और गुरु के साथ हैं। जाहिर है, राहु की दृष्टि उन पर सीधे पड़ रही है। ऊपर से मीन में शनि नेप्चून के साथ बैठे हैं। तो शनि अभी मंगल को भले न देख रहे हों, पर मंगल शनि और नेप्च्यून दोनों को देख रहे हैं। क्योंकि मंगल के पास सेनापति होने के नाते आठवीं दृष्टि भी है। बृहस्पति के साथ होने के नाते थोड़ी राहत जरूर है, लेकिन बृहस्पति स्वयं पीड़ित अवस्था में हैं। एक तो अतिचारी, दूसरे केतु के साथ और राहु की दृष्टि में। ऊपर से अग्नितत्त्व राशि में। यह बहुत ही त्रासद स्थिति है। वैसे तो यह स्थिति दुनिया भर के लिए है, लेकिन नक्षत्रों के स्तर पर गणना करें तो पता चलता है मध्य एसिया, यूरोप और पूर्वी अफ्रीका के लिए स्थितियाँ बहुत ही त्रासद हैं। पिछले 10 दिनों में ही आग लगने और रास्तों पर वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएँ कैसे-कैसे कहाँ-कहाँ सुनी गईं, इसकी गिनती करना भी कठिन है। अमेरिका और अरब में तो कई दिनों तक हवाई यात्राएँ ठप रही हैं। शायद अभी भी सही तरीके से बहाल नहीं हो सकी हैं।
केवल युद्धक्षेत्र और ज्वलनशील पदार्थों के उत्पादन या उपयोग वाले केंद्र ही नहीं, सामान्य जन के चलने वाले मार्ग भी खतरे में हैं। क्योंकि जल, थल और नभ तीनों ही मार्गों के स्वामी ग्रह अच्छी स्थिति में नहीं हैं। सभी की ऊर्जा किसी न किसी कारण दूषित हो रही है। मैंने अपने पिछले आकलन में इस संदर्भ में सचेत भी किया था। वराहमिहिर यह भी कहते हैं कि -
भौमेन सौरिणा वा समागमे शस्त्रवह्निभयम्।
अर्थात् जब मंगल और शनि की युति होती
है, तो पृथ्वी पर शस्त्र यानी युद्ध और वह्नि भयंकर अग्निकांड का भय उत्पन्न होता है। अभी जो चल रहा है, यह बहुत बड़ी बात नहीं
है। क्योंकि अभी शनि पर मंगल की केवल दृष्टि है। असली संकट 20 अप्रैल 2028 से तब शुरू
होगा जब मंगल और शनि की मेष राशि में युति होगी। यह युति 40 दिनों की होगी।
वराहमिहिर केवल समस्या ही नहीं बताते, समाधान भी देते हैं, बृहत्
संहिता के ही 46वें अध्याय में –
मन्त्रैराग्नेयैः क्षीरवृक्षात् समिद्भिर्होतव्योऽग्निः सर्षपैः सर्पिषा च।
अग्न्यादीनां वैकृते शान्तिरेवं देयं चास्मिन् काञ्चनं
ब्राह्मणेभ्यः॥
अर्थात् अग्नि आदि से जुड़े किसी भी प्रकार के अप्राकृतिक विकार या अग्निकांड के उत्पात दिखने पर, आग्नेय मंत्रों के साथ पीपल-बरगद या मदार जैसे दूध वाले वृक्षों की समिधा, सरसों और घी से अग्नि में आहुति देनी चाहिए तथा शांति के लिए स्वर्ण का दान करना चाहिए।
.jpeg)


Comments
Post a Comment
सुस्वागतम!!