इन आंखों में

पूरब से
आती है
या आती है
पश्चिम से -
एक किरण
सूरज की
दिखती है
इन आखों में.

मैं संकल्पित
जाह्नवी से
कन्धों पर
है कांवर.
आना चाहो
तो आ जाना
तुम स्वयं
विवर्त से बाहर.

तुमको ढून्ढूं
मंजरियों में
तो पाऊं शाखों में.
इन आखों में.

सपने जैसा
शील तुम्हारा
और ख्यालों
सा रुप.
पानी जीने वाली
मछ्ली ही
पी जाती है धूप.

तुम तो
बस
तुम ही हो
किंचित
उपमेय नहीं.

कैसे गिन लूं
तुमको
मैं लाखों में.
इन आखों में.

Comments

Popular posts from this blog

रामेश्वरम में

इति सिद्धम

Azamgarh : History, Culture and People

Most Read Posts

रामेश्वरम में

Bhairo Baba :Azamgarh ke

इति सिद्धम

Azamgarh : History, Culture and People

Maihar Yatra

विदेशी विद्वानों के संस्कृत प्रेम की गहन पड़ताल

...ये भी कोई तरीका है!

निज़ामाबाद और शीतला माता

पेड न्यूज क्या है?