Posts

रेडिएशन, कटोरा और केकड़े

एक तरफ तो मोबाइल के टावरों से होने वाली रेडिएशन की बड़ी बात की जाती है. हजारों नुकसान गिनाए जाते हैं. और दूसरी तरफ हर शख्स के हाथ में दो-तीन फोन और उनमें पाँच-आठ सिम हैं. यही नहीं , सबको बहुत अच्छी कनेक्टिविटी भी चाहिए. चाहे बात करने के लिए हो या फिर सर्फिंग के लिए. बात करते वक्त आवाज़ साफ़ सुनाई देनी चाहिए , जरा सी घिचपिच नहीं होनी चाहिए , एक बार भी संपर्क नहीं टूटना चाहिए और नेट के मामले में गूगल पर कैचवर्ड डालते ही टेक्स्ट से लेकर फोटो और विडियो तक पूरा मसाला हाजिर हो जाना चाहिए. हम तो ट्रंककॉल वाली पीढ़ी से हैं. मेरी पीढ़ी के हर शख्स को ठीक से पता होगा कि हम सीधे मोबाइल पर नहीं आए. यहाँ तक कि एक से दूसरे शहर या कस्बे में बात भी लैंडलाइन फोन पर सीधे नहीं हो पाती थी. आपको अपने घर के फोन से केवल अपने शहर भर में बात करने की सुविधा थी. शहर से कहीं बाहर बात करनी हो तो पहले एक्सचेंज मिलाना पड़ता था. एक्सचेंज वाले बड़ी कृपा करके आपकी ट्रंक कॉल बुक करते थे. पता नहीं , तब एसटीडी-आइएसडी जैसी कोई व्यवस्था भी थी या नहीं. फिर एसटीडी आया. पीसीओ भी आए. पीसीओ का धंधा आया , बड़े जोर से पनपा...

प्लीज़ ऐसा न करो साथी

जिस मन में अपने लिए सम्मान नहीं होता , उसमें अपनी किसी चीज के लिए सम्मान नहीं होता. चाहे वह देश हो , समाज हो , संस्कृति हो , विचार हो या फिर अपने माता-पिता , जीवनसाथी या बच्चे! ऐसे लोग जीवन भर लड़ते हैं , उनके इशारों पर जो वास्तव में इनसे और इनके समाज से अपनी दुश्मनी साध रहे होते हैं. चूँकि वे खुद बार-बार हार गए और हार-हार कर यह मान गए कि सीधी लड़ाई वे कभी नहीं जीत सकते , तो उन कुंठित अपसंस्कृतियों ने यह छद्मयुद्ध छेड़ा. इस छद्मयुद्ध में वे हमारे समाज के उस कचरे का इस्तेमाल कर रहे हैं जो हमारे ही टुकड़ों पर हमारी ही दया से पल रहा है और हमें ही गाली दे रहा है. हमें , हमारी संस्कृति को , हमारे गौरवशाली दर्शन , हमारे समाज को कोस रहा है. वह हमें गालियों पर गालियां दिए जा रहा है क्योंकि हम बर्दाश्त कर रहे हैं. क्योंकि हम सह रहे हैं. सहने की जितनी भी सीमाएं हो सकती थीं , सारी पार की जा चुकी हैं . इसके बावजूद हम सह रहे हैं . सहे जा रहे हैं. उस पर तुर्रा यह कि इन परजीवियों की नजर में हमारे समाज में असहिष्णुता बढ़ रही है. असहिष्णुता बढ़ रही है , ये झूठा हल्ला उ...

जहर से जहरीली अपसंस्कृति

भोजपुरी गायकी की अपनी एक समृद्ध परंपरा रही है. लोक में भी और शास्त्र में भी. नाम गिनाने बैठें तो चुनना कठिन हो जाएगा कि किनका नाम लूँ और किन्हें छोड़ूं. लेकिन यह परंपरा तभी तक सुरक्षित थी जब तक भोजपुरी बजार की चीज नहीं हुई थी और बजार की चीज बनने से यह पटना छाप कैसेट कंपनियां आने तक बची रही. जैसे ही पटना वाली कुछ कैसेट कंपनियां आईं और उन्होंने लोक गायकी के नाम पर पॉप से भी फूहड़ और निहायत अश्लील सोनपुर मेले वालों और वालियों को पकड़ना और उनको रेकॉर्ड करके बजार में भाठना शुरू किया , वहीं से सारी गरिमा जाती रही. इन्होंने बाजार के सारे टोटके अपनाते हुए अपनी रीच बढ़ाई और बसों से लेकर ट्रकों और दिल्ली से लेकर पंजाब , मुंबई और अहमदाबाद तक इनकी धमक सुनाई देने लगी. ऐसा नहीं है कि भोजपुरी पट्टी से बाहर के बड़े शहरों में पहले कभी भोजपुरी गायकी की मिठास नहीं सुनाई देती थी. पहले भी सुनी जाती थी. लेकिन वह मिठास विशुद्ध लोक की थी. इसमें चैता , फगुआ , कजरी जैसे मौसमी और छठ , नहान , सतुआन , रामनवमी जैसे पर्वों या भक्ति के गीत शामिल होते थे. अवसर के अनुसार बियाह , जनेऊ और सोहर भी. गा...

कुम्हारों पर नहीं, ख़ुद पर करें एहसान

दीवाली पर झालरों को कहें बाय. मिट्टी के दीये ख़रीद कर आप कुम्हारों पर नहीं, ख़ुद पर एहसान करेंगे. सोचिए, जब आप झालरों का उपयोग करते हैं तो क्या करते हैं? बिजली की खपत बढ़ाते हैं. दीवाली पर कई जगह ओवरलोडिंग के ही चलते शॉर्ट सर्किट हो जाती है. इससे केवल तकनीकी खामी के नाते बिजली के पारेषण की व्यवस्था ही खराब नहीं होती, बहुत सारी बिजली बर्बाद भी होती है. लाइन और ट्रांस्फार्मर में आए फॉल्ट से होने वाली लीकेज के कारण. वह किसी काम नहीं आती. प्लास्टिक का कचरा बढ़ाते हैं. जो झालरें आप लाते हैं, वे दो तीन साल से अधिक नहीं चलतीं. उसके बाद उनमें लगे प्लास्टिक के रंग-बिरंगे कवर्स समेत उन्हें फेंक देते हैं. बाकी प्लास्टिक का गुण-धर्म आप जानते ही हैं. लाखों वर्षों में भी वह नष्ट नहीं होता. मिट्टी को प्रदूषित करता है और मिट्टी का प्रदूषण अंदर ही अंदर फैलता चला जाता है. भूमि का प्रदूषण बढाते हैं. केवल प्लास्टिक ही नहीं, उनमें लगे बल्ब लेड के बने होते हैंं.लेड कितना ख़तरनाक ज़हर है, यह बताने की ज़रूरत नहीं. लेड के चलते हुआ प्रदूषण प्लास्टिक से भी ज़्यादा तेज़ी से फैलता है. जहाँ जहाँ यह पहुँचेगा, उस...

उदयपुर दर्शन

Image
हरिशंकर राढ़ी  फतेहसागर झील                                          छाया : हरिशंकर राढ़ी   रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन हमें उदयपुर के दर्शनीय स्थलों की सैर करनी थी। वैसे तो ऐसे पर्यटक बिंदुओं पर टैक्सीवाले तथा टुअर ऑपरेटर न जाने कितने स्थान पैदा कर लेते हैं, लेकिन हमें कुछ खास स्थल ही घूमने थे। उनमें फतेह सागर झील, सहेलियों की बाड़ी और सिटी पैलेस ही मुख्य थे। थोड़ा सा समय कुछ खरीदारी के लिए भी चाहिए था। लिहाज़ा हमने दस बजे होटल से चेक आउट कर लिया और गाड़ी में सवार हो लिए। हमारा पहला पड़ाव फतेह सागर झील थी। रास्ते में हमने आधा घंटा एक उद्यान में बिताया जो कि अच्छा तो था किंतु अद्वितीय किसी कीमत पर नहीं। फतेह सागर झीलः  फतेहसागर झील  के सामने                                        यह झील निश्चित  रूप से उदयपुर के प्रमुख आकर्षणों मे...

Haldighati and Nathdwara

Image
यात्रा संस्मरण शौर्य एवं स्वाभिमान की भूमि हल्दीघाटी                                                         -हरिशंकर राढ़ी राणा प्रताप स्मारक  पर लेखक       हल्दीघाटी की भूमि पर पहुँचकर जैसे एक बहुत लंबी अभिलाषा पूरी हुई थी। स्मारक के चबूतरे पर चेतक पर सवार की विषाल मूर्ति देखना तथा उस काल को महसूस करना रोमांचक ही नहीं, स्वाभिमान, देशभक्ति और उच्च जीवनमूल्यों से जैसे साक्षात्कार करना था। हल्दीघाटी -- अरावली पर्वतमाला में उदयपुर के पास पहाड़ियों के बीच एक छोटा सा रणक्षेत्र विदेशी आक्रांता मुगलवंशज अकबर की विशाल  सेना और स्वाभिमान के प्रतीक राणा प्रताप के बीच हुए भयंकर यु़द्ध का साक्षी है। यह वह युद्ध था जिसमें दस हजार राजपूत सैनिकों की आत्माहुति की भावना तथा स्थानीय वनवासी भीलों के सहयोग से राणा ने मुगलसेना के दाँत खट्टे कर दिए थे। यदि उस युद्ध में चेतक घायल नहीं होता तो निश्चित ही परिणाम कुछ और होता ! यह सच ...

Most Read Posts

रामेश्वरम में

Bhairo Baba :Azamgarh ke

इति सिद्धम

Azamgarh : History, Culture and People

Maihar Yatra

विदेशी विद्वानों के संस्कृत प्रेम की गहन पड़ताल

...ये भी कोई तरीका है!

निज़ामाबाद और शीतला माता

पेड न्यूज क्या है?