Posts

अथातो जूता जिज्ञासा-7

अब बात चलते-चलते मुहावरों तक आ ही गई है तो बताते चलें कि हमारे देश में एक मुहावरा है - भिगो कर जूते मारना. वैसे मैं सही कह रहा हूँ, मैं भिगो कर जूते मारना पसन्द नहीं करता. इसकी वजह यह है कि मैं जूते सिर्फ़ दो तरह के पहनता हूँ- या तो चमडे के या फिर कपडे के. इन दोनों ही प्रकार के जूतों के साथ एक बडी भारी दिक्कत यह है कि इनसे मारने पर किसी को चोट तो कम लगती है और आवाज़ ज़्यादा होती है. ख़ास तौर से चमडे वाले जूते के साथ तो बहुत बडी दिक्कत यह है कि भीगने से वे ख़राब हो जाते हैं. अब अगर जूते भीग गए तो मैं चलूंगा कैसे? ऊपर से ज्ञानदत्त जी पानी में रात भर इन्हे भिगोने की बात करते हैं. मुझे लगता है कि पिछले दिनों इन्होने अपने जो एक फटहे जूते का फोटो पोस्ट किया था, वह इसी तरह फटा होगा. जहाँ तक मेरा सवाल है, आप जानते ही हैं, आजकल हर चीज़ का दाम बहुत बढा हुआ है. सब्ज़ियां गृहिणियों के लिए जेवरों की तरह दुर्लभ हो गईं हैं और दाल के मामले में तो पहले से ही आम आदमी की दाल गलनी बन्द है. आम तौर पर आम आदमी को सिर्फ़ सूखी रोटी से काम चलाना पड रहा है. ऐसी स्थिति में मैं घर-परिवार के लिए रोटी का जुगाड करूँ या जूत...

अथातो जूता जिज्ञासा-6

अजीत के अलग-अलग नाप वाले जूतों की बात पर मुझे याद आया मेरे एक धर्माग्रज विष्णु त्रिपाठी ने काफ़ी पहले जूतों पर एक कविता लिखी थी. पूरी कविता तो याद नहीं, लेकिन उसकी शुरुआती पंक्तियां कुछ इस तरह हैं : जूते भी आपस में बातें करते हैं. इसमें वह बताते हैं कि आंकडों के तौर पर एक ही नम्बर के दो जूते भी मामूली से छोटे-बडे होते हैं. बिलकुल वैसे ही जैसे दो जुड्वां भाइयों में बहुत सी समानताओं के होते हुए भी थोडा सा फ़र्क़ होता है. वह बताते हैं कि जूते आपस में बातें करते हुए एक दूसरे से शिकायतें भी करते हैं और ख़ास तौर से बाएं पैर के जूते को दाएं पैर के आभिजात्य से वैसा ही परहेज होता है जैसा धूमिल के शब्दों में दाएं और बाएं हाथ के बीच होता है. आपको इस कविता की वैज्ञानिकता पर सन्देह हो सकता है, लेकिन भाई मुझे कोई सन्देह नहीं है. भला बताइए, जब जड होकर पेड तक बातें कर सकते हैं (और यह बात वैज्ञानिक रूप से सही साबित हो चुकी है) तो भला चेतन होकर जूते बातें क्यों नहीं कर सकते? वैसे करने को तो आप जूतों के चैतन्य पर भी सन्देह कर सकते हैं, लेकिन ज़रा सोचिए जूते अगर चेतन न होते तो चलते कैसे? कम से कम जूतों के चलन...

अथातो जूता जिज्ञासा-5

Technorati Tags: satire , society , literature हमारे महान देश की महान जनता जूते या लाठी को केवल सहयोग देती आ रही हो, ऐसा भी नहीं है. हक़ीक़त यह है कि विभिन्न अवसरों पर जूते में अपनी अगाध आस्था भी जताती आई है और आज तक जताती आ रही है. यक़ीन न हो तो आप किसी भी चौराहे पर देख सकते हैं. हम लोग ऐसी सडकों और चौराहों पर ट्रैफिक के नियमों का पालन करना भी अपनी तौहीन समझते हैं, जहाँ जूते की तैनाती न की गई हो. इसके विपरीत जहाँ कहीं जूता दिखाई दे जाता है, वहीं हम अत्यंत ज़िम्मेदार नागरिक होने का परिचय देने को स्वयं ही आतुर हो उठते हैं. यह अलग बात है कि वह जूता कभी चालान के रूप में होता है, तो कभी डंडे के रूप में और कभी जुर्माने के रूप में. जूता न हो तो हम रेल में चलते हुए टिकट तक कटाना गवारा नहीं करते. और अपनी नीति नियामक संस्थाओं यानी संसद तथा विधान सभाओं में तो हम उन्हे भेजने लायक ही नहीं समझते जिन्हें जूता चलाना न आता हो. जूते में हमारी आस्था का इससे बेहतर प्रमाण और क्या हो सकता है! अथातो जूता जिज्ञासा के दूसरे खंड पर टिप्पणी करते हुए भाई आलोक नन्दन जी ने बताया है कि हिन्दी सिनेमा के इतिहास में भी...

अथातो जूता जिज्ञासा- 4

अब तक आपने पढा   अथातो जूता जिज्ञासा - 1 अथातो जूता जिज्ञासा - 2 अथातो जूता जिज्ञासा - 3 -------------------------------------------------------------------- अब साहब युवराज तो ठहरे युवराज. रोटी वे जैसे चाहें खाएं. कोई उनका क्या बिगाड लेगा. पर एक बात तो तय है. वह यह कि पादुका शासन की वह परम्परा आज तक चली आ रही है. चाहे तो आप युवराज के ही मामले में देख लें. अभी उन्हें बाली उमर के नाते शासन के लायक नहीं समझा गया और राजमाता ख़ुद ठहरीं राजमाता. भला राजमाता बने रहना जितना सुरक्षित है, सीधे शासन करना वैसा सुरक्षित कहाँ हो सकता है. लिहाजा वही कथा एक बार फिर से दुहरा दी गई. थोडा हेरफेर के साथ, नए ढंग से. अब जब तक युवराज ख़ुद शासन के योग्य न हो जाएं, तब तक के लिए राजगद्दी सुरक्षित. हालांकि इस बार यह कथा जैसे दुहराई गई है अगर उस पर नज़र डालें और ऐतिहासिक सन्दर्भों के साथ पूरे प्रकरण को देखें तो पता चलता है कि यह कथा हमारे पूरे भारतीय इतिहास में कई बार दुहराई जा चुकी है. अगर इतिहास के पन्ने पलटें तो पता चलता है कि कालांतर में वही पादुका दंड के रूप में बदल गई. उसे नाम दिया गया राजदंड. वैसे ...

अथातो जूता जिज्ञासा - 3

Technorati Tags: satire , society , literature अब यह जो जार्ज पंचम का प्रशस्ति गान हम लम्बे समय से गाते चले आ रहे हैं, उसके पीछे भी वास्तव में जूता पूजन की हमारी लम्बी और गरिमापूर्ण परम्परा ही है. दरसल जूता पूजन की जो परम्परा हम गोसाईं के यहाँ देखते हैं, वह कोई शुरुआत नहीं है. सच तो यह है कि उन्होने उस परम्परा के महत्व को समझते हुए ही उसे उद्घाटित भर किया था. सच तो यह है कि जूता पूजन की परम्परा गोसाईं बाबा के भी बहुत पहले, ऋषियों के समय से ही चली आ रही है. हमारे आदि कवि वाल्मीकि ने ही जूते का पूजन करवा दिया था भगवान राम के अनुज भरत जी से. आप जानते ही होंगे भगवान राम के वनगमन के बाद जब भरत जी का राज्याभिषेक हुआ तो उन्होने राजकाज सम्भालने से साफ मना कर दिया. भगवान राम को वह मनाने गए तो उन्होने लौटने से मना कर दिया. आखिरकार अंत मैं उन्होने भगवान राम से कहा कि तो ठीक है. आप ऐसा करिए कि खुद न चलिए, पर अपनी चरणपादुका यानी खडाऊँ दे दीजिए. अब यह तो आप जानते ही हैं कि खडाऊँ और कुछ नहीं, उस जमाने का जूता ही है. सो उन्होने भगवान राम का खडाऊँ यानी कि जूता ले लिया. बुरा न मानिए, लेकिन सच यही है क...

अथातो जूता जिज्ञासा - 2

  अथातो जूता जिज्ञासा - 1 के लिए लिंक झलक इसकी कबीर से ही मिलनी शुरू हो जाती है और वह भी बहुत परिपक्व रूप में. तभी तो कभी वह हिन्दुओं को कहते हैं: दुनिया कैसी बावरी पाथर पूजन जाए. घर की चाकी कोई न पूजे जाको पीसा खाए. और कभी मुसलमानों को कहते हैं: कांकर-पाथर जोडि के मसजिद लई चिनाय. ता चढि मुल्ला बांग दे क्या बहरा हुआ खुदाय . यह सब जब वह कह रहे थे तब वास्तव में कहने के बहाने जूते ही चला रहे थे. यक़ीन न हो तो आज आप अपने तईं यह कह कर देख लीजिए. सिर पर असली के इतने जूते बरसेंगे कि फिर कुछ कहने या लिखने लायक भी नहीं बचेंगे. मैं भी अगर यह कहने की हिम्मत कर पा रहा हूँ तो कबीर के हवाले और बहाने से ही. आज अगर अपने तईं कह दूँ तो पता है कितनी तरह के और कितने जूते मुझे झेलने पडेंगे. अगर पाथर पूजने वाली बात कहूँ तो सिंघल, तोगडिया और शिवसैनिकों के डंडे झेलूँ और मसजिद वाली बात करूँ तो अल कायदा और तालिबान तो बाद में हमारे अगल-बगल की ही धर्मनिरपेक्ष ताक़तें पहले टूट पडें हमारे सिर. और भाई आप तो जानते ही हैं कबीर की 'जो घर जारे आपना' वाली शर्त मानना अपने बूते की बात तो है नहीं. क्योंकि ज...

हिटलर,लेनिन और सिफलिसवाद

(गणतंत्र दिवस पर विशेष) सिफलिस को लेकर इतिहास में खूब खेल खेला गया है, और जबरदस्त तरीके से खेला गया है। विश्व नायकों को भी इसमें लपेटने की कोशिश की गई है-हिटलर और लेनिन भी इससे अछूते नहीं थे। अपने विरोधियों को सिफलिस का मरीज बताना इंटरनेशनल डिप्लोमेसी का एक प्रमुख हिस्सा रहा है। किसी महानायक को सिफलिस है या नहीं इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, मनोविज्ञान की दुनिया में इसका इस्तेमाल किया जाये तो और बात है। वैसे फ्रायड ने एडिपस कांप्लेक्स के नाम पर मनोविज्ञान की दुनिया में जो गंदगी उड़ेली है उसे देखते हुये कहा जा सकता है कि फ्राडय को न तो पुरातन कहानियों की समझ थी और न ही मन और विज्ञान की। एडिपस के सिर पर शुरु से ही दुर्भाग्य मडरा रहा था, इसी के वश में आकर उसने अपने पिता की हत्या कर दी थी और फिर मां के साथ उसकी शादी हुई, जिसे फ्रायड ने एडिपस कांप्लेक्स का नाम देकर पूरी दुनिया को गुमराह किया। फ्रायड की सेक्सुअल थ्योरी की सच्चाई चाहे जो भी रही हो,लेकिन उसने अपने थ्योरी के लिए एक पौराणिक कहानी का गलत तरीके से इस्तेमाल किया। अपने पिता की हत्या के पहले एडिपस अप...

Most Read Posts

रामेश्वरम में

Bhairo Baba :Azamgarh ke

इति सिद्धम

Azamgarh : History, Culture and People

Maihar Yatra

विदेशी विद्वानों के संस्कृत प्रेम की गहन पड़ताल

...ये भी कोई तरीका है!

निज़ामाबाद और शीतला माता

पेड न्यूज क्या है?