Posts

शिरडी की ओर

Image
हरिशंकर राढ़ी  पंचवटी की परिक्रमा कर चुकने के बाद हमारा अगला पड़ाव साईं का शिरडी धाम था। पर्णकुटी से वापसी करते समय मेरा मन उस काल की ओर भाग रहा था जिसे अभी इतिहासकारों द्वारा निश्चित नहीं किया जा सका है। इतिहासकार वैसे भी उन्हें कहां मानने को तैयार बैठे हैं ? उनके अस्तित्व को न मानने से शायद उन्हें  आधुनिक एवं वैज्ञानिक सोच का तमगा बैठे - बिठाए मिल जाए ! चलिए मत मानिए उनके अस्तित्व को, उनके आदर्शों  को तो मान लीजिए। एक ऐसे युग में पैदा हुए थे राम जब भारत एक विस्तारित देश  था, भले ही अलग-अलग राजाओं के अधीन रहा हो। पूरे देश  की एक संस्कृति थी, एक भाषा थी और सामान्यतः चहुँओर शांति  थी। कुछ विशिष्ट लोगों के लिए विशिष्ट  विज्ञान था, विकसित विज्ञान था। यह बात सच है कि यह विज्ञान सबके लिए नहीं था। आवागमन के साधन नहीं थे, संचार साधन नहीं थे और समाज सुविधाभोगी नहीं थे। अपने राज्य से हजारों मील दूर भयंकर दंडक वन में राम ने अपनी कुटिया बनाई और जंगल को अपनी तपस्या से बसने योग्य बनाया। भयंकर राक्षसों के बीच रहकर उनकी चुनौ...

PANCHVATI AND NASIK

Image
यात्रा वृत्तांत                                       पंचवटी में                                                                     -हरिशंकर राढ़ी  ब्रह्मगिरि से वापसी अंजनेरी पर्वत का एक दृश्य  गोदावरी उद्गम के दर्शन  से संतुष्टि  लेकिन उसके जन्मस्थल पर ही प्रदूषण  से असंतुष्टि का  भाव लेकर हम वापस चले। वापसी की यात्रा सुगम थी और सूर्य का ताप कम हो जाने से सुहावनी लग गई रही थी। इस क्षेत्र में लाल बंदरों की बहुतायत है। उतरते समय वे सीढि़यों पर उछल-कूद करते हुए अपने कौतुकों से सबका मनोरंजन कर रहे थे। एक बच्चे को धमकाकर एक कपि जी ने पानी की बोतल छीनी और महोदय उसका ढक्कन किसी समझदार आदमी की तरह खोलकर पानी पीने लगे। इसके बाद एक आम देशी  नागरिक की...

Triambkeshwar Darshan

Image
 यात्रा वृत्तांत                                                          त्र्यंबकं गौतमीतटे                                                                         - - हरिशंकर  राढ़ी मृत्युभय से मुक्ति प्रदान करने वाले महामृत्युंजय  मंत्र के आदि शब्द  --ऊँ त्र्यंबकं यजामहे ...... निश्चित  रूप से भगवान त्रयंबकेश्वर  के महत्त्व को रेखांकित करते हैं। भगवान शिव  के द्वादश  ज्योतिर्लिंगों  में त्रयंबकेश्वर  की विशिष्ट महिमा  है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार त्रयंबकेश्वर  जैसा पवित्र स्थल, गोदावरी जैसी पवित्र नदी और ब्रह्मगिरि जैसा पवित्र पर्...

Yatra Manual

व्यंग                                         यात्रा मैनुअल                                                                                   -हरिशंकर  राढ़ी (यह व्यंग्य ‘जागरण सखी’ में प्रकाशित हो चुका है. यह दूसरी और अंतिम किश्त है। )          स्लीपर क्लास में यात्रा के लिए जिन विशिष्ट  वस्तुओं की आवश्यकता  होती है, उनकी सूची एक्सक्लूसिवली यहां दी जा रही है। (खाना-पानी, बिस्तर-चादर जैसे सामानों का उल्लेख कर यहां मैनुअल का स्तर नहीं गिराया जाएगा।) यात्रीगण एक किता संड़सी, पेंचकस और मजबूत रस्सी प्राथमिकता के तौर पर रख लें। दरअसल, स्लीपर क्लास की कौन सी खिड़की की चिटकनी खराब है, किसका शीशा  टूटा हुआ है और कौन...

Yatra Manual

 व्यंग्य                       यात्रा मैनुअल                                                                             -हरिशंकर  राढ़ी (यह व्यंग्य ‘जागरण सखी’ में प्रकाशित  हो चुका है)        अगर मैं महान दार्शनिकों  और धर्माचार्यों द्वारा स्थापित इस मत को नकार भी दूं कि जीवन एक यात्रा है, तब भी आज की यात्राओं की लंबाई और यात्रियों की संख्या अकूत रह जाएगी। उद्योगी पुरुषों  द्वारा परंपरागत उद्योगों को दरकिनार करके नए-नए उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं। शिक्षा  उद्योग, धर्म उद्योग, प्रवचन उद्योग, वासना उद्योग, रोग उद्योग, फिल्म उद्योग, टीवी उद्योग के साथ-साथ पर्यटन उद्योग खूब विकसित हुआ है। यात्राओं की भरमार हो गई। यात्रावृत्तांतों से साहित्य और इंटरनेट को भर दिया गया। यात...

बाबा की सराय में बबुए

इष्ट देव सांकृत्यायन  इससे पहले -  वर्चुअल दुनिया के रीअल दोस्त आयाम से विधा की ओर ब्लॉग बनाम माइक्रोब्लॉग  अपना सामान J कमरे में टिका कर और फ्रेश होकर नीचे उतरा तो संतोष त्रिवेदी , हर्षवर्धन , शकुंतला जी और कुछ और लोग लॉन में टहलते मिले. एक सज्जन और दिखे, जाने-पहचाने से. शुबहा हुआ कि दूधनाथ जी (जो कि थे भी) हैं. अनिल अंकित जी से कुछ बतिया रहे थे, लिहाजा बीच में टोकना अच्छा नहीं लगा. मैंने कहा बतिया लेने देते हैं, अपन बाद में तय करते हैं, वही हैं या कोई और. इस बीच अरविन्द जी के साथ बैठ गए. दुनिया-जहान की बातें होती रहीं. ख़ासकर भारतीय वांग़्मय में ही मौजूद विज्ञान कथाओं की तमाम संभावनाओं की. बीच-बीच में कुछ इधर-उधर जीव-जंतुओं को लेकर व्याप्त लोकभ्रांतियों की. इस बीच सिद्धार्थ आए, उन्होंने बताया कि उन्हें सपत्नीक किसी पुराने मित्र के यहां जाना है. थोड़ी देर में आते हैं. अरवंद जी भी फ्रेश होने अपने कक्ष में चले गए. तब तक दूधनाथ जी ख़ाली हो गए थे. अकेले टहल रहे थे. मैंने सोचा पूछ ही लेते हैं. ‘क्या आप दूधनाथ जी हैं...’ मैंने हाथ बढ़ाते हुए पूछा. ‘जी हां, ...

ब्लॉग बनाम माइक्रोब्लॉग

इष्ट देव सांकृत्यायन   इससे पहले :   वर्चुअल दुनिया के रीअल दोस्त और आयाम से विधा की ओर इस सत्र के बाद मेरे पुराने साथी अशोक मिश्र से मुलाक़ात हुई. मालूम हुआ कि अब वे वहीं विश्वविद्यालय की ही एक साहित्यक पत्रिका का संपादन कर रहे हैं. ज़ाहिर है, पुराने दोस्तों से  मिलकर सबको जैसी ख़ुशी होती है, मुझे भी हुई. हम लोग जितनी देर संभव हुआ, साथ रहे. प्रेक्षागृह के बाहर निकले तो मालूम हुआ कि अभी आसपास अभी कई निर्माण चल रहे हैं. ये निर्माण विश्वविद्यालय के ही विभिन्न विभागों, संकायों, संस्थानों और छात्रावासों आदि के लिए हो रहे थे. विश्वविद्यालय से ही जुड़े एक सज्जन ने बताया कि तीन साल पहले तक यहां कुछ भी नहीं था. जैसे-तैसे एक छोटी सी बिल्डिंग में सारा काम चल रहा था. राय साहब के आने के बाद यह सारा काम गति पकड़ सका और विश्वविद्यालय ने केवल पढ़ाई, बल्कि साहित्य-संस्कृति की दुनिया में भी अपनी धाक जमाने लायक हो पाया. अब तो टीचरों से लेकर स्टूडेंटों तक में (माफ़ करें, ये उन्हीं के शब्द हैं) काफ़ी उत्साह है. लोग इसे आपकी दिल्ली के जेएनयू से कम नहीं समझते. अच्छा लगा जानकर कि विश्वव...

Most Read Posts

रामेश्वरम में

Bhairo Baba :Azamgarh ke

इति सिद्धम

Maihar Yatra

Azamgarh : History, Culture and People

...ये भी कोई तरीका है!

विदेशी विद्वानों के संस्कृत प्रेम की गहन पड़ताल

पेड न्यूज क्या है?

सीन बाई सीन देखिये फिल्म राब्स ..बिना पर्दे का