फागुन आया

इष्ट देव सांकृत्यायन

महक रहे हैं बौर
झूम रही अमवा की डारी
फागुन आया.  


सांझ ढले सारे परहेजी
निकल गए भौंराबारी
कि फागुन आया.

अनमन हैं कुछ मोती बाबा
पलट रहे हैं पोथी.

बिजई बाबू हफ्ते भर से
सुलट रहे हैं धोती.
इस्सर पीछे-पीछे हैं
आगे निकल गई चुड़िहारी
फागुन आया.


सिरजन दही दिवाने हो गए
हरिचन पूजें खोवा.
सीरी पंडित एरोप्लेन से
कल निकलेंगे गोवा.
घर-घर रंग से भरी
तनी
चल रही पिचकारी
फागुन आया.

धान के कोठिल गेहूं भर दिए
गेहूं कोठिल चना.
गद्दी बैठे तो बेचैनी धर ली

कुछ करते नहीं बना.

कोदई साहू
बिना अंगूठा लिए

दे दिए उधारी
फागुन आया.

खेत का फीता
खलिहान चढ़ गया

खलिहान से नपी अबादी
नंबर चढ़ गए तो
मजबूरन
करनी पड़ी नई अराजी

छुनछुन सुन के इंतखाप दे दिए
लछनलाल पटवारी -

फागुन आया.

Comments

  1. जी, सब ही फगुनया गये हैं. शुभकामनायें होली की.

    ReplyDelete
  2. बढ़िया लगा। होली की शुभकामनाएं !

    ReplyDelete
  3. फागुन रंग रंगीला आया..

    ReplyDelete
  4. .

    लोकरंग समाहित किए आपकी यह गीत रचना बहुत सुंदर और मनभावन है
    अच्छा लगा होली के बाद इसे पढ़ना … साधु !

    स्वीकार करें बधाई …
    साथ ही मंगलकामनाएं आगामी होली तक के लिए …
    **♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥
    ~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~
    ****************************************************
    ♥होली ऐसी खेलिए, प्रेम पाए विस्तार !♥
    ♥मरुथल मन में बह उठे… मृदु शीतल जल-धार !!♥


    आपको सपरिवार
    होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !
    - राजेन्द्र स्वर्णकार
    ****************************************************
    ~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~^~
    **♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥**♥

    ReplyDelete
  5. होली की हार्दिक शुभकामनाएं ।

    ReplyDelete
  6. मनोहारी बहुत ही सुन्दर गीत..वाह...

    ReplyDelete

Post a Comment

सुस्वागतम!!

Popular posts from this blog

रामेश्वरम में

Azamgarh : History, Culture and People

इति सिद्धम

Most Read Posts

रामेश्वरम में

Bhairo Baba :Azamgarh ke

इति सिद्धम

Azamgarh : History, Culture and People

Maihar Yatra

विदेशी विद्वानों के संस्कृत प्रेम की गहन पड़ताल

...ये भी कोई तरीका है!

निज़ामाबाद और शीतला माता

पेड न्यूज क्या है?